
- विनोद मिश्रा
बांदा। बेमौसम “बारिश और ओलावृष्टि” से बुंदेलखंड के चार जिलों ‘बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा’ में फसलों को हुए ‘भारी नुकसान’ के बाद अब ‘प्रशासन हरकत’ में आ गया है। सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर की ‘पहल’ पर ‘शासन स्तर’ से ‘फसल क्षति’ का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।

जितेन्द्र सिंह सेंगर ने हाल ही में शासन को पत्र लिखकर इन जिलों में हुई व्यापक फसल क्षति की जानकारी दी थी। उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त स्तर से चारों जिलों के जिलाधिकारियों को तुरंत सर्वे कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि फसल नुकसान का सर्वेक्षण बिना देरी के पूरा किया जाए, ताकि मुआवजा वितरण प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। प्रशासनिक स्तर पर इस आदेश के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है।

एमएलसी सेंगर ने कहा कि “किसान हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने गेहूं खरीद केंद्रों पर वारदाना (बोरे) की कमी का मुद्दा भी उठाया है। सेंगर ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो। एमएलसी सेंगर ने आयुक्त अजीत कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही किसानों को राहत पहुंचाने में सफल होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
