31.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
गेहूं खरीद पर 'संकट': किसान 'बर्बादी' के कगार पर, सिस्टम हुआ 'फेल' !
उत्तर प्रदेश

गेहूं खरीद पर ‘संकट’: किसान ‘बर्बादी’ के कगार पर, सिस्टम हुआ ‘फेल’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में “बेमौसम बारिश” ने सिर्फ खेतों में “खड़ी फसल” ही नहीं उजाड़ी, बल्कि “सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था की पोल” भी खोलकर रख दी है। क्रय केंद्रों पर पहुंच रहा गेहूं “मानक से अधिक नमी” वाला होने के कारण “खरीद प्रक्रिया ठप” सी पड़ गई है, जिससे “किसान और केंद्र प्रभारी” दोनों ही “असमंजस की स्थिति में फंसे” हुए हैं। जिले में 30 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू की गई थी, लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह से लगातार हुई बारिश ने पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण गेहूं के दाने गीले हो गए हैं और उनकी प्राकृतिक चमक भी फीकी पड़ गई है।

गेहूं खरीद पर 'संकट': किसान 'बर्बादी' के कगार पर, सिस्टम हुआ 'फेल' !

मंडी समिति के विपणन केंद्र प्रभारी संदीप के अनुसार, वर्तमान में जो गेहूं क्रय केंद्रों पर आ रहा है, उसमें 20 से 25 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है, जबकि नियमानुसार 12 प्रतिशत तक नमी पर ही खरीद में छूट दी जाती है। बारिश से बचाव के लिए किसान जल्दबाजी में थ्रेसिंग कर गेहूं बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई किसानों को शादी, बीमारी और अन्य जरूरतों के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता है, जिससे वे बिना सुखाए गेहूं बेचने को मजबूर हैं। वहीं केंद्र प्रभारी भी बड़ी दुविधा में हैं यदि वे अधिक नमी वाला गेहूं लौटाते हैं तो अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ती है, और यदि खरीदते हैं तो बाद में वजन घटने पर नुकसान की भरपाई उन्हें खुद करनी पड़ सकती है।

गेहूं खरीद पर 'संकट': किसान 'बर्बादी' के कगार पर, सिस्टम हुआ 'फेल' !

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए कई केंद्रों पर बोरे की भारी कमी है। किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए खुद ही बोरे लेकर आना पड़ रहा है। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां स्थित क्रय केंद्र की स्थिति तो और भी चिंताजनक है,जहां न तो बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध है और न ही पर्याप्त बोरे। किसान खुले आसमान के नीचे गेहूं रखकर खरीद का इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि खुले बाजार में गेहूं का भाव कम मिल रहा है, इसलिए वे सरकारी खरीद केंद्रों पर ही भरोसा कर रहे हैं। लेकिन यहां की अव्यवस्थाओं के कारण उनकी परेशानी और बढ़ती जा रही है। यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी शिव प्रसाद गुप्ता ने भी स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए शासन से नमी के मानकों में ढील देने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एडीएम-हॉस्पिटल रिश्ते पर हंगामा: शराब की बोतल और सत्ता का साया, सवालों में प्रशासन

बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की खुदकुशी: कालेज प्रशासन में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा : पन्ना टाइगर पार्क में बाघिन की मौत के बाद चार शावक लापता, खोजबीन में जुटे हैं अफसर …

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार# illegal weapons

City News Uttar Pradesh

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी ‘संकल्प दिवस’: विरासत को आगे ‘बढ़ाने’ का लिया प्रण

City News Uttar Pradesh

बांदा : अपहृत किशोर को पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त, जमीनी विवाद को लेकर रची थी अपहरण की साजिश …

ब्रेकिंग न्यूज़