City News Uttar Pradesh
अशोक गौर 'भीम' रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश,दिखी अलग 'छाप'
उत्तर प्रदेश

अशोक गौर ‘भीम’ रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश, दिखी अलग ‘छाप’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों के बीच तिंदवारी क्षेत्र का अतरहट गांव “खासा चर्चा” में रहा, जहां समाजवादी पार्टी के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह गौर “भीम” के रूप में नजर आए। उनके “इस रूप ने न सिर्फ कार्यक्रम को अलग पहचान दी, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों का संदेश भी जन-जन” तक पहुंचाया।

अशोक गौर 'भीम' रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश,दिखी अलग 'छाप'

कार्यक्रम में अशोक सिंह गौर का ‘भीम’ स्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। पारंपरिक अंदाज से हटकर इस प्रस्तुति ने बाबा साहेब के विचारों को जीवंत रूप में सामने लाने का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

अशोक गौर 'भीम' रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश,दिखी अलग 'छाप'

कार्यक्रम के दौरान अजय निषाद ने अंबेडकर ध्वज पताका को ऊंचाई देकर बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट किया। इसके बाद अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

अशोक गौर 'भीम' रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश,दिखी अलग 'छाप'

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक सिंह गौर ने कहा कि “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर” ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने “हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय” का भरोसा दिया। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

अशोक गौर 'भीम' रूप में दिखे: संविधान और सामाजिक न्याय का दिया संदेश,दिखी अलग 'छाप'

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाना और भी जरूरी हो गया है, क्योंकि यही एक मजबूत और समरस समाज की नींव है।इस दौरानआयोजित गोष्ठी में रहीस खान, गुल्लू सिंह, मुन्ना सिंह, बल्लू वर्मा और राकेश सिंह सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू का खपटिहा खदान में अवैध खनन : “हजूर नें आते -आते बहुत देर कर दी” !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदुम्म दुबे राहुल गांधी के समक्ष रखेंगें बांदा की समस्याएं

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

Banda- खनिज अधिकारी पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

लव ज़िहाद : बांदा के मुस्लिम युवा ने हिन्दू बन लड़की से की शादी, बाद में घर से खदेड़ा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मेरी माटी मेरा गांव बना आकर्षण का केंद्र: गूंज रहा जयकारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़