- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी का “मेरी माटी मेरा गांव” कार्यक्रम जनता में आकर्षण का केंद्र बन गया है। उनका नारा आपका सेवक आपके द्वार जनता जनार्दन के दिलों में जयकारे की तरह गूंज रहा है।

सदर “विधायक प्रकाश अपने इसी कार्यक्रम के तहत डबल फायदा” कर रहें हैं। चौपाल लगाकर “जनता की समस्यायों को सुन उनका निराकरण करने के साथ पीएम मोदी और योगी की नीतियों का प्रचार” करते हैं। बताते और समझाते हैं की “भाजपा सरकार की नीतियां किस प्रकार जनता को खुशहाल” बना रहीं हैं।

इसी क्रम में हम विधायक प्रकाश के मंगलवार एवं बुधवार के भ्रमण कार्यक्रम को बता रहें हैं। वह विधानसभा सदर के मंडल महुआ के ग्राम सौता स्योढ़ा, ग्राम खेरवा, ग्राम मसुरी, ग्राम ऐला में पहुंचकर जनसंपर्क किया। बुधवार को बिसंडा मंडल के करगेहना, हस्तम, तकुली, पिंडखर, तेन्दुराऔर चौंसड का भ्रमण किया।

जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके द्वारा दिए गए सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक “प्रकाश का यह कार्यक्रम लोकप्रियता की पतंग उड़ा” रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
