29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
खुफिया ऑपरेशन: तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, उड़ीसा से दबोचा गया गैंगस्टर
उत्तर प्रदेश

खुफिया ऑपरेशन: तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, उड़ीसा से दबोचा गया गैंगस्टर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर तीन साल तक फरार रहा एक इनामी गैंगस्टर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। मटौंध थाना पुलिस ने उड़ीसा के एक ठिकाने पर दबिश देकर इस शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उस पर 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था। यह अभियुक्त थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। वह पिछले तीन वर्षों से फरार एवं बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर खुद पुलिस अधीक्षक ने 25,000 का इनाम घोषित किया था।

खुफिया ऑपरेशन: तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, उड़ीसा से दबोचा गया गैंगस्टर

सूत्रों के अनुसार, आरोपी उड़ीसा में एक किराए के मकान में फर्जी नाम से रह रहा था और अपना भेष भी बदल रखा था। वह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक साधन का इस्तेमाल नहीं करता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। लेकिन पुलिस की खुफिया शाखा ने उसकी गतिविधियों को ट्रैक कर लिया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी पलाश बंसल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “बांदा पुलिस हर अपराधी को यह संदेश देना चाहती है कि कानून से भाग पाना अब असंभव है। चाहे अपराधी किसी भी राज्य में छिपे हों, हम उन्हें ढूंढ़ निकालेंगे।”

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

‘अपनों बुंदेली उत्सव’ दिल्ली में बिखेरेगा जलवा: दो दिन चलेगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

आधार संशोधन बना “लूट” का अड्डा: एबीवीपी ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग।

City News Uttar Pradesh

स्टेरिंग फेल होने से स्कूल की वैन पलटी, ड्राइवर समेत 8 बच्चे घायल

अखिलेश यादवकी राउडी अंदाज में जेपी को श्रद्धांजलि: 100 पुलिसवालों को छकाया, 8 फीट ऊंची दीवार कूद गए

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

ब्रेकिंग न्यूज़