26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में 630 स्कूल में लौटी हलचल : गाइड लाइन छू-मंतर !
उत्तर प्रदेश

जिले में 630 स्कूल में लौटी हलचल : गाइड लाइन छू-मंतर ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पांच माह बाद बेसिक शिक्षा विभाग के तकरीबन 630 जूनियर विद्यालय मंगलवार से गुलजार हुये,पर कोरोना गाइड लाइन की एक तरह से मानें तो पूर्ण उपेक्षा रही।सब कुछ गोल-माल छू-मंतर रहा।


जूनियर छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी। कोविड-19 से बचाव के लिए निगरानी समितियां बनाई गई । प्रधानाध्यापक को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय रखना था, पर यह खाना पूरी के आधीन रहा। जनपद में कक्षा 6 से 8 तक तकरीबन 68,792 छात्र हैं।यह सभी शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से अब तक घर में ही पढ़ाई कर रहे थे। मंगल को स्कूल जाकर पढ़ाई की कवायद की। मिड-डे मील भी पहले दिन कहीं बना तो कहीं नहीं बना।

जिले में 630 स्कूल में लौटी हलचल : गाइड लाइन छू-मंतर !

अध्यापकों नें कोविड गाइडलाइन के अनुसार दो पालियों में पढ़ाया। हरेक पाली में 50-50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रखनी थी, पर प्रतिशत का अभाव रहा। गाइडलाइन के अनुसार छात्र-छात्राओं को कम से कम 6 फीट की दूरी पर बैठाया नहीं जा सका।स्कूल संचालन की गाइड लाइन है की सभी शिक्षक, कर्मियों और छात्र-छात्राओं को विद्यालय अवधि में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी हाथ धोकर तथा सैनिटाइज करके ही विद्यालय में प्रवेश करेंगे। विद्यालय के सभी गेटों को आगमन और प्रस्थान के लिए खोला जाएगा, ताकि भीड़ न इकट्ठा हो सके।लेकिन यह व्यवस्था कोरा कागज ही साबित हुई। सब कुछ “गोल माल” रहा।शहरी क्षेत्र के विद्यालय ही गाइड लाइन के पालन से कोसों दूर रहे तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा स्वतः लगाया जा सकता है। जिम्मेदार अधिकारियों नें भी स्थलीय निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई !


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीराम पाल सिंह नें बताया की कोविड गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों में पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाध्यापकों द्वारा गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म …

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !

City News Uttar Pradesh

बांदा : आधार कार्ड बनवाने घर से निकले बाइक सवार युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

City News Uttar Pradesh

मानिकपुर विधान सभा में ‘विकास पुरुष’ आनंद शुक्ला की ‘वापसी’ से बदलेगा चुनावी गणित, गठबंधन विधायक की ‘बढ़ी’ बेचैनी ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़