- विनोद मिश्रा
बांदा। जनता को सरकार की नीतियों के विरोध में जागरूक करने के लिये जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा गांव-गांव द्वार-द्वार जाकर कांग्रेस के पक्ष में अलख जगा रहें हैं।यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन द्वारा दिए जय भारत महा जनसंपर्क
अभियान के अंतर्गत चल रहा है, इसके प्रभारी क़ा दायित्व पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा को सौंपा गया है।

उनका जनसंपर्क कारवां अपने साथियों के साथ गावों में दर-दर पहुंच रहा है। इसी क्रम में अतर्रा ग्रामीण के लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं को सुना।

पूर्व जिला अध्यक्ष गर्गन पुरवा, पुजारी पुरवा, सरदार पुरवा, चौराहा पुरवा ,घोड़ा का पुरवा में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्हो़ने ग्रामीणों से कहा गप्प और फर्जी राष्ट्रवाद की बात करने वालों के चक्कर में आकर आप लोगों ने कांग्रेस को अस्वीकार कर सजा दे दी है।

आज देश के लोग भयंकर महंगाई से जूझ रहे हैं ।400 रुपये वाला गैस सिलेंडर 1000 का हो गया है। डीजल ,पेट्रोल ,डालडा वनस्पति तेल आदि आम जरूरत की चीजें महंगाई की शिकार हो गई हैं । जनजीवन त्राहि-त्राहि कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मिश्र ने ग्राम प्रधान कमलेश निगम से भेंट कर समस्याएं पूछी।

ग्राम प्रधान ने बताया की पूरी ग्राम पंचायत में एक गौशाला है वह भी परिपूर्ण नहीं। तीन गौशाला के लिए और जमीन चिन्हित कर ली गई है। यदि शासन प्रशासन का सहयोग मिला तो यहां अन्ना प्रथा से निजात पाई जा सकती है। इसी तरह ग्राम पंचायत क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान 20 श्मशान घाट की जगह छोड़ी गई है, लेकिन एक भी जगह ऐसी नहीं है जहां पर अंतिम क्रिया की जा सके। इस दिशा में भी ग्राम पंचायत प्रयासरत है इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर सीताराम कोटार्य, ओमप्रकाश नामदेव, संतोष तिवारी, शतानंद, रामदत्त चौबे, अखिलेश वर्मा आदि रहे। यह कार्यक्रम 21 अगस्त तक जारी रहेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
