City News Uttar Pradesh
बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति
उत्तर प्रदेश

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोडवेज परिवहन निगम की बेतुकी फरमानी से प्रयागराज जानें वाले सैकड़ों की संख्या में लोगों को बस सेवा नहीं उपलब्ध हो सकी। प्रयागराज से आगे जिन यात्रियों को रेल से सफर करना था उनका रिजर्वेशन का टिकट बर्बाद हो गया। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति
Services from Banda depot to Prayagraj disrupted: financial loss to passengers

दरअसल आमावस्या के चलते चित्रकूट मेले के लिये बांदा डिपो की चित्रकूट वाया प्रयागराज चलने वाली सारी बसें सिर्फ चित्रकूट एंव कर्वी तक ही सीमित कर दी गई। अत्यंत सुबह जीरो रोड की बसें कुछ तो निकल गई। दोपहर 11बजे से प्रयागराज जानें वाली हर बस को चित्रकूट मेले तक ही सीमित कर दिया गया।

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति
Services from Banda depot to Prayagraj disrupted: financial loss to passengers

रोडवेज व्यवस्था की इस तानाशाही एंव तुगलकी फरमान से प्रयागराज दोपहर में निकलने वाले यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध न होने से यात्रियों के सामने यात्रा न कर पाने की मुसीबत उत्पन्न हो गई। बस चालकों एंव परिचालकों नें प्रयागराज जानें वाले यात्रियों को सलाह दी कि चित्रकूट तक इन बसों से पहुंच जाईये वहां से जो बसें जीरो रोड डिपो से चित्रकूट आ रहीं है वहीं से लौट रहीं हैं, वह उपलब्ध हो जायेगी। बहुत सारे यात्री जिन्हे प्रयागराज से रेल द्वारा आगे का सफर करना था एंव रिजर्वेशन कराये थे वह बस से चित्रकूट पहुंच गये। लेकिन वहां भी प्रयागराज जानें के लिये एक भी बस उपलब्ध नहीं थी।

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति
Services from Banda depot to Prayagraj disrupted: financial loss to passengers

मायूस हो यात्रियों को बड़ी मायूसी के साथ बांदा वापस लौटना पड़ा जबकि बांदा डिपो के अधिकारियों को डिपो की कुछ बसों को दोपहर में प्रयागराज तक सेवा के निर्देश देने चाहिए थे लेकिन अधिकारियों की नादानी से बहुत से यात्रियों को सफर न कर पाने के कारण दंश झेलना पड़ा। कई विवाह संबंधी कार्यक्रमों तक में भाग लेने से वंचित रह गये। प्रयागराज से रेलवे में यात्रा संबंधी रिजर्वेशन के टिकट बर्बाद हो गये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे ट्रैक पर सब्जी विक्रेता का ट्रेन से कटा शव मिला

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

यूपी : दुल्हन की मौत के बाद दूल्हे ने साली से रचाई शादी, एक साथ उठी डोली और अर्थी …

खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब

City News Uttar Pradesh

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़