City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत सदस्य वार्ड-14 का मुद्दा न्यायालय पहुंच गया है। ऑनलाइन दायर याचिका में विजयी उम्मीदवार पर महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने के आरोप हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित थी, जबकि विजयी महिला क्षत्रिय है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश ने अगली तिथि 25 जून तिथि नियत की है।


वाद दायर करने वाले राजाभइया वर्मा के अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर ने बताया कि वार्ड-14 से डीडीसी पद पर विजयी उम्मीदवार के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के लिए ऑनलाइन याचिका दायर की थी। जिला जज ने इसकी सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर कर दी है।


अधिवक्ता ने बताया कि याचिका में कहा है कि बीला दक्षिण (महोबा) निवासी प्रताप सिंह की पुत्री रेखा देवी के स्कूली अभिलेख में जाति क्षत्रिय दर्शाई गई है। महोखर (बांदा) गांव के दिलीप सिंह की वह पत्नी हैं। सामान्य जाति क्षत्रिय होने के बाद भी रेखा देवी ने तथ्य छिपाकर स्वयं को अनुसूचित जाति (बेड़िया) दर्शाकर चुनाव लड़ा है, जबकि जाति का निर्धारण पिता/पति की जाति से होता है। निर्वाचन में तथ्य छिपाने का यह गंभीर मुद्दा है।


अधिवक्ता ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक चुनाव याचिका (संख्या-2, सन 10) में 31 जनवरी 2012 को न्यायालय प्रथम जज ने अनुसूचित जाति का जारी प्रमाण पत्र गलत माना था। वह अपने को अनुसूचित जाति का होना सिद्ध नहीं कर सकी थीं। अधिवक्ता ने कहा कि गलत प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ना गंभीर श्रेणी की अनियमितता है। उन्होंने इस प्रकरण पर न्यायालय से न्याय की उम्मीद जताई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाधिकारी अनुराग के निर्देश : युद्धस्तर पर गुणवत्ता युक्त हो निर्माण …

City News Uttar Pradesh

हुजूर मतदान केंद्रों पर ध्यान दें : बिजली न पानी, रैंप की भी है दरकार।

बांदा : मार्निंग वाक पर निकले युवक का पटरी के किनारे मिला शव, परिजन बोले रंजिश में हुई हत्या …

केन और यमुना की बाढ़ में लगा ब्रेक, जलस्तर घटने का सिलसिला जारी …

डीएम जे. रीभा की ‘बाढ़’ से पहले ‘जमीनी पड़ताल’: तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़