City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ शराब कांड : कांग्रेस ने उठाई मांग, जहरीली शराब माफियाओं किया जाए को कानून के हवाले …

 

  • शरद मिश्रा

बांदा। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से एक सैकड़ा से अधिक लोगों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज जिला कचहरी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया और शराब माफियाओं को कानून के हवाले करने की मांग की।


धरना स्थल पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब बिक्री की बाढ़ सी आ गई है।सैकड़ों लोग इसे पीकर काल कलवित चुके हैं। अलीगढ़ में भी बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार इस जहरीली शराब बिक्री पर रोक नहीं लगा पा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की ही जिम्मेदारी है कि वह इस जहरीली शराब के विक्रेता माफियाओं को कानून के हवाले करें।जिला अध्यक्ष में मांग की हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार जहरीली शराब पीने के बाद कॉल कलवित हुए परिवारों को मुआवजा दे, आर्थिक मदद करें।


कांग्रेस जनों ने इसी मांग को लेकर ब्लॉकों में भी धरना प्रदर्शन किया।जिला मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष के अलावा प्रद्युम्न दुबे लालू, सैयद अल्तमस हुसैन, सूरज बाजपेई, रामहित निषाद, संतोष द्विवेदी, अशरफ उल्लाह ,राघवेंद्र श्रीवास्तव ,सनी पटेल ,धीरेंद्र पांडे सुखदेव गांधी,अशोक बर्मन के पी सेन आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हद हो गई : दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

बांदा में करो योग रहो निरोग की 21 जून को रहेगी पुलिस लाईन सहित अवस्थी पार्क में धूम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का संकल्प: लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों पर चलेगा बांदा, गूंजा प्रेरणा का मंत्र

City News Uttar Pradesh

“नर हो न निराश करो मन को” की तर्ज पर चला सरोवर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें बालू भंडारण पर कसी लगाम : नियमों क़ा पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़