24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल
उत्तर प्रदेश

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

उत्तर प्रदेश। चित्रकूट जेल मामले में अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी जुट गई है। उसके गुर्गों की तलाश में चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक एसटीएफ अपना जाल बिछा रही है। लखनऊ और वाराणसी की टीम को कई गुर्गों के बारे में अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर सभी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी होने पर चित्रकूट जेल से जुड़े कई और राज सामने आ सकते हैं।

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल
STF set up to arrest MLA Abbas Ansari’s henchmen, laying trap from Chitrakoot to Purvanchal

मनी लांड्रिंग केस में चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास ने अपनी बीवी के साथ मिलकर जेल से भागने और कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों की हत्या की योजना बनाई थी। इसका राजफाश जेल से पकड़ी गई अब्बास की बीवी निखत बानो ने पुलिस के सामने किया था। इसी आधार पर पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच को आगे बढ़ाया तो कई सुराग मिले। निखत और उसके सहयोगियों के मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट से भी अब्बास के गुर्गों का पता चला है।

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल
STF set up to arrest MLA Abbas Ansari’s henchmen, laying trap from Chitrakoot to Purvanchal

– माफिया के गिरोह में शामिल हैं कई कुख्यात शूटर

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि माफिया मुख्तार और उसके बेटे अब्बास का बड़ा नेटवर्क है। गिरोह में कई कुख्यात शूटर भी शामिल हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी गई है। कुछ के खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं और अब उनकी तलाश तेज की गई है। इसके लिए एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ और वाराणसी की टीमों को अलग-अलग टास्क दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि एसटीएफ के सक्रिय होते ही अब्बास से जुड़े तमाम शख्स मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

दबंगों ने शिक्षिका के घर घुसकर परिवार से की अभद्रता, पति पर फरसे से किया जानलेवा हमला …

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने स्वच्छता मिशन को दी गति: सार्वजनिक शौचालय का किया उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा : अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक, छह बिंदुओं पर फिर हुई चर्चा …

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: आत्महत्या से पहले मां व भाई को कमरे में किया था बंद

ब्रेकिंग न्यूज़