24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी 'धन उगाही' का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !
उत्तर प्रदेश

मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी ‘धन उगाही’ का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। तालाब सफाई के नाम पर सरकारी खजाने की खुलेआम लूट, ग्रामीणों के रोजगार पर डाका और गौशालाओं में गायों की जगह पुआल की कटिया ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि नरैनी तहसील के ग्राम पंचायत पदमयी की सच्ची और शर्मनाक हकीकत है। ग्राम प्रधान सुमन कुशवाहा और उनके प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप हैं कि तालाब सफाई के नाम पर सरकारी फंड से पैसा निकालकर जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदवाई गई, जिसे बाद में गौशाला और मुक्ति धाम में डालने के साथ-साथ बेचा भी गया।

मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी 'धन उगाही' का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !

ग्राम प्रधान सुमन कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने तालाब सफाई के नाम पर योजना की मूल भावना को ही कुचल दिया। मानव श्रम की जगह मशीनों का प्रयोग हुआ और खुदाई से निकाली गई मिट्टी को ट्रैक्टरों से गौशाला पहुंचाया गया। यह प्रक्रिया ना केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि खुलेआम मजदूरों के हक का हनन भी है। जब प्रधान प्रतिनिधि राबेन्द्र कुशवाहा से सवाल किए गए, तो उन्होंने बताया कि मिट्टी वह अपनी जेब से डलवा रहे हैं। लेकिन जब उनसे जेसीबी, ट्रैक्टर और मिट्टी बिक्री के बारे में पूछा गया तो वह चुप हो गए। यह चुप्पी ही इस घोटाले की सबसे बड़ी गवाही है।

मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी 'धन उगाही' का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !

रिपोर्टर ने जब गौशाला का दौरा किया, तो वहां न कोई गाय दिखी, न ही कोई देखरेख का इंतजाम। जगह-जगह पुआल के ढेर थे, लेकिन गायों के नाम पर सन्नाटा पसरा था। जीपीएस फोटो के ज़रिए पुष्टि हुई कि गौशाला में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन बालू की जगह डस्ट इस्तेमाल हो रही है। यह गुणवत्ता से खिलवाड़ और निर्माण सामग्री में भारी अनियमितता की ओर इशारा करता है।ग्रामीणों का आरोप है कि पहले तालाब सफाई के नाम पर फंड निकाला गया, अब वही मिट्टी मुक्ति धाम में डालकर वहां के निर्माण के नाम पर भी फंड हड़पने की योजना है। यानी एक ही मिट्टी से दो योजनाओं को हड़पने का दोहरा खेल! ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह लूट का सिलसिला और बढ़ेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव …

रोडवेज में कार्यवाई का ‘हंटर’ : 44 संविदा चालकों पर गिरी गाज, नौकरी पर लटकी तलवार

विधायक प्रकाश ने व्यापारियों से की व्यापक चर्चा: घटे जीएसटी दरों का गिनाया ‘फायदा’

City News Uttar Pradesh

बांदा गोवंश प्रकरण : एमपी के अधिकारी बोले, ये यूपी के हैं गोवंश, दम घुटने से हुई है सभी की मौत

City News Uttar Pradesh

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण : बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़