City News Uttar Pradesh
बबुली कोल गैंग का छह साल से फरार इनामी डकैत गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा है चुका गैंग लीडर
उत्तर प्रदेश

बबुली कोल गैंग का छह साल से फरार इनामी डकैत गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा है चुका गैंग लीडर

 

चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत नयागांव पुलिस ने छह साल से फरार इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। वह मुठभेड़ में मारे जा चुके खूंखार डकैत बबुली कोल गैंग का सक्रिय सदस्य था। पुलिस ने उसे प्रयागराज से पकड़ा है।

बबुली कोल गैंग का छह साल से फरार इनामी डकैत गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा है चुका गैंग लीडर
Babuli Kol gang’s absconding dacoit arrested for six years, gang leader has been killed in encounter

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि उप्र और मप्र के इनामी डकैत रहे बबुली कोल व लवलेश कोल का साथी सुरेश कोल मूलरूप से चित्रकूट के मारकुंडी थानांतर्गत ग्राम घाटाकोलान का निवासी है। एक दिसंबर, 2016 को दीपक उर्फ दीपू नारायण निवासी पथरा पालदेव के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। इसके बाद से फरार था। न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था।


तत्कालीन एसपी मिथलेश शुक्ला ने डकैत पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पता चला कि इनामी डकैत प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़वा में रह रहा है। गैंग के सरगना बबुली के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही वह प्रयागराज जिले में छिपा हुआ था। डकैत को पकडऩे के लिए एसआइ आशीष, प्रधान आरक्षक राकेश साकेत व श्याम लाल और आरक्षक रघुवीर सिंह व धर्मेंद्र सिंह को लगाया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। डकैत को जेल भेजा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वसूली पर होंगी कड़ाई : हर तहसील के टॉप फाइव बकायेदारों की होगी कुर्की

City News Uttar Pradesh

बबेरू विधान सभा : भाजपा के पूर्व विधायक भरने लगे चुनावी चौकड़ी

यूपी : मंगेतर को बंधक बनाकर दी धमकी, कहा – शादी तोड़ दो नहीं तो मंडप में मारेंगे गोली …

Banda : डीएम पौध रोपण कराने में रहे सतर्क, पौध रोपण में हो चुका है अरबों का खेल ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें बुंदेलखंड के जिलाध्यक्षों हेतु बनाई नई नीति, महिलाओं और ओबीसी को प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने अमन के परिजनों से मिलीं …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़