25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म और हत्या : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक सीबीसीआईडी को किया तलब
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म और हत्या : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक सीबीसीआईडी को किया तलब

 

चित्रकूट। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने चित्रकूट के एक गांव की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने डीजी सीबीसीआईडी (महानिदेशक सीबीसीआईडी) को 18 जनवरी की सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म और हत्या : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक सीबीसीआईडी को किया तलब
Chitrakoot gang rape and murder: Allahabad High Court summons Director General CBCID

– ये थी घटना

मामला चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया है कि घटना 22/23 अगस्त 2020 की रात की है। उसकी नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को सहजन के पेड़ में लटकाया गया था, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

– थानाध्यक्ष ने फाड़कर फेंक दी थी तहरीर

याची की तहरीर को तत्कालीन थानाध्यक्ष बहिलपुरवा जयशंकर सिंह ने फाड़कर फेंक दिया था। इसके बाद दबाव डालकर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखवाया। इसके बाद पंकज पांडेय ने थाने का चार्ज लिया। आरोप है कि उन्होंने भी वही काम किया। वह भी आरोपियों से मिलकर काम करने लगे।
निराश होकर पिता ने तब धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (रेप केस एवं पॉक्सो एक्ट) चित्रकूट ने 12 अक्तूबर 2020 को तत्कालीन थानाध्यक्ष बहिलपुरवा पंकज पांडेय को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपी सोनू, लवकुश, लालमन समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी शाश्वत सत्य

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव

City News Uttar Pradesh

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध फैसला: जुर्माना सहित एक लाख 31 हजार से अधिक दंड …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा मकर संक्रांति महोत्सव तैयारी में शहीदों के स्थल का करेंगी औचक निरीक्षण !

डीएम जे रीभा हुई नाराज : कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में क्यों है बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

पंडालों में विराजे गजानन: नूतन बाल समाज का विशेष गणेश महोत्सव शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़