- ब्यूरो रिपोर्ट
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को बलिया, चंदौली और वाराणसी में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और राज्य में सपा की सरकार होती थी तो कभी लखनऊ तो कभी मुंबई में विस्फोट होते थे। अब तो एक पटाखे की आवाज सुनकर भी पाकिस्तान कहने लगता है कि हमने नहीं किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के मनियर में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा और बैरिया में नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि देश में यह जो परिवर्तन हो रहे है, उसका श्रेय आपको जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। चंदौली में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में आयोजित जनसभा में योगी ने सपा और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि उसकी सरकार बनी तो ओबीसी और एससी आरक्षण मुसलमान को दे देगी। वह सरकार में आई तो पर्सनल ला कानून बनाएगी। कांग्रेस-सपा की तुष्टीकरण की राजनीति की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान का राग अलाप रहे है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
