City News Uttar Pradesh
बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान
उत्तर प्रदेश

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बलिया। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में सियासी माहौल गरम है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर तंज कसने में जुटी हुई हैं। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी को यह एहसास हो गया है कि भाजपा केंद्र में सत्ता बरकरार नहीं रखेगी तो उन्होंने आत्मविश्वास खो दिया है और अपने भाषणों में लड़खड़ा रहे हैं।

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान
Akhilesh Yadav took a political jibe at BJP in Ballia: Modi’s speech faltered after seeing the defeat in the elections.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने बलिया में बेल्थरा रोड में सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से सपा पार्टी के उम्मीदवार रमाशंकर विद्यार्थी के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना को खत्म करने का वादा किया। और कहा कि 4 जून एक ऐतिहासिक दिन होगा। जलवायु परिवर्तन के साथ, राजनीतिक परिवर्तन भी होगा। ‘मंत्रिमंडल’ और ‘मीडिया मंडल’ दोनों बदल जाएंगे।

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान
Akhilesh Yadav took a political jibe at BJP in Ballia: Modi’s speech faltered after seeing the defeat in the elections.

इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक सरकार बनाएगा। 4 जून के बाद, जिस दिन वोटों की गिनती होगी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और मीडिया बदल जाएगा। अखिलेश ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब आत्मविश्वास खो जाता है तो वाणी लड़खड़ा जाती है। उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी सरकार जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुई जीत की लहर सातवें चरण में पहुंच गई है। जिन्होंने “400-पार का नारा” दिया था पराजित होने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

अखिलेश ने कहा कि जनता ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। चुनाव में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। भाजपा के झूठ में नहीं आना है। गठबंधन की सरकार बनने पर मित्र मंडल, मंत्रीमंडल के साथ ही मीडिया मंडल भी बदलेगा। गरीबों की एंबुलेस व 100 नंबर की गाड़ी हमारी सरकार ने चलवाई थी। उसे भी इन लोगों ने खराब कर दिया। भाजपा हारेगी तो हमारा संविधान बचेगा। भाजपा हराओ नौकरी पाओ। भाजपा वालों ने बहुत झूठ बोले हैं। अब हार का इन्हें एहसास हो गया है। इसलिए इनकी जुबान भी लड़खड़ाने लगी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज से सात डाॅक्टर चले गए, आठ ने नहीं संभाला काम

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी बीते 24 घंटे में 13685 नए केस, 72 मरीजों की कोरोना से मौत  …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कुंभ मेला तैयारी की गहन समीक्षा : सिंचाई की जानी स्थिति

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में गर्मी से 36 की मौत: गर्म हवाओं का तांडव बन गया यमराज

City News Uttar Pradesh

बांदा का उद्यान विभाग भ्रष्टाचार का बन गया गुदड़ी का लाल : सरकारी धन हड़प का चमत्कार

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश ? विधायक रमाकांत से मुलाकात पर बसपा सुप्रीमों मायावती का वार

ब्रेकिंग न्यूज़