27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान
उत्तर प्रदेश

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नें जिला स्तरीय गरीब कल्याण सभा का आयोजन किया। इसमें केंद्र एंव प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया गया।


गरीब कल्याण सभा में भारी संख्या में मौजूद लाभार्थियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू कर निरंतर प्रगति पथ पर है।

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान
BJP’s Garib Kalyan Sabha: The policies of the government and the organization were praised fiercely

पीएम गरीब कल्याण योजना का में केंद्र सरकार ने 80 करोड़ भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है। पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न वितरण जारी है। कहा कि आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रशंसा की ,वहीं योगी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार उसी दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में भय मुक्त प्रशासन देने का काम कर रही है।

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान
BJP’s Garib Kalyan Sabha: The policies of the government and the organization were praised fiercely

भाजपा जिला संयोजक संजय विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद आरके सिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह,मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी ने भी संबोधित किया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की बड़ी उपलब्धि: मौतों का पर्याय काली घाटी का चौड़ीकरण शुरू

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का ‘मिनी क्रिकेट स्टेडियम’ भविष्य निर्माण का बनेगा ‘केंद्र’

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, टेंपो चालक गिरफ्तार

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़