City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से 'कांपे'अफसर: कहा- जनता को 'राहत' दें, वरना 'जवाब' दो !
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से ‘कांपे’अफसर: कहा- जनता को ‘राहत’ दें, वरना ‘जवाब’ दो !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलीय विकास और कानून व्यवस्था की बैठक में आयुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को ‘जमकर चेताया’ है। गर्मी की तपिश को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, लोक निर्माण और जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों को साफ- साफ निर्देश दिए हैं कि अगर समय पर ठंडे पानी, बिजली और सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो वे जवाबदेह होंगे।

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से 'कांपे'अफसर: कहा- जनता को 'राहत' दें, वरना 'जवाब' दो !

आयुक्त ने कहा, “अब बला टालने का वक्त नहीं, जनता को सुविधा तुरंत मिलेगी।” उन्होंने कहा कि हर जनपद में खाद्य सुरक्षा, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और पेयजल की समस्या के प्रति अधिकारी पूरी गंभीरता दिखाएं।

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से 'कांपे'अफसर: कहा- जनता को 'राहत' दें, वरना 'जवाब' दो !

उन्होंने अवैध खनन पर शिकंजा कसने को कहा और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। खनन विभाग और पुलिस को साफ हिदायत दी गई कि वे लापरवाह नहीं रहेंगे, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से 'कांपे'अफसर: कहा- जनता को 'राहत' दें, वरना 'जवाब' दो !

आयुक्त ने किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि मृदा सुधार के बिना विकास की कल्पना भी बेकार है। बिजली विभाग को भी चेतावनी दी गई कि बिजली कटौती जनता के लिए जहर बन रही है, इसे पूरी तरह खत्म करें। सड़क निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा गया ताकि जनता को गड्ढों की यातना से छुटकारा मिले।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाटी गांव में ‘पशुबाड़े’ में दहकी ‘आग’ बनी जान लेवा : पांच मवेशियों की मौत

City News Uttar Pradesh

गणेश भवन में शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यकमों की बिखरेगी मनोहर छटा

City News Uttar Pradesh

Banda : सूबे में कांग्रेस की सत्ता आई तो युवाओ को मिलेगी नौकरियां…

City News Uttar Pradesh

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में डेंगू का “डंक” लेनें लगा जान : जिले में दहशत का “कोहराम” ! …

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव ‘धड़का’ रहा दिल : मतदाता सूची देरी से सियासी सरगर्मी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़