24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। तेज रफ्तार पिकअप बाइक सवार पीआरडी कर्मी व साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे में पीआरडी कर्मी व साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना करने वाले वाहन का आरोपित चालक घायल हो गया। उसने अपने बचाव में बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देहात कोतवाली के ग्राम गुरेह निवासी पीआरडी कर्मी 38 वर्षीय शिवकुमार अलीगंज पुलिस चौकी से ड्यूटी करने के बाद बाइक पर घर जा रहा था। वह जैसे ही गुरेह गांव के पास पहुंचा। सामने से बिसंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसे व गांव के साइकिल सवार 36 वर्षीय शिवबरन को रौंदते हुए पानी भरी खंती में पलट गई।

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी
Accident: Two including PRD personnel killed in collision with high speed pickup, driver injured, jeep overturned uncontrollably

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसमें कोतवाली निरीक्षक मिथलेश कुमार को पीआरडी कर्मी मौके पर मृत मिला। जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उसकी भी मौत हो गई।

कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के चालक गुरेह गांव निवासी रामसिंह को हिरासत में लिया गया है। आरोपित चालक हादसे के समय शराब के नशे में था। हालांकि उसने अपने बचाव में स्टेरिंग फेल होने से हादसा होना बताया है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

City News Uttar Pradesh

ईडी के निशाने पर फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ? कांप रहा है भ्रष्टाचारी ?

City News Uttar Pradesh

बांदा की चार सीटों में तीन पर भगवा : बबेरू में दौड़ी साईकिल

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों द्वारा छात्र को किया गया सम्मानित: की गई उज्जवल भविष्य की कामना

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़