City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : राजस्थान से लौटी गर्भवती की मौत, पीटकर हत्या का आरोप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । राजस्थान से लौटी गर्भवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पिता ने घरेलू कलह में पीटकर हत्या करने का ससुरालीजनों के विरुद्ध आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरौली निवासी प्रवासी बुद्धविलास की 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीमा अपने पति, भाइयों व पिता नत्थू रैदास ग्राम मकरी के साथ राजस्थान के नेहाड़ा कस्बे में रहकर भट्ठे में ईंट पाथती थी। प्रसव का समय नजदीक होने से पिता ने भाड़े की बोलेरो से 6 मई को कुरौली भेजा था। रविवार रात गर्भवती की मौत हो गई। पति ने बताया कि वह बुखार व पीलिया से पीड़ित थी। इससे उपचार चल रहा था। घर में हालत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया है। जबकि पिता नत्थू ने पुलिस को बताया कि पति समेत ससुरालीजन घरेलू कलह के चलते अक्सर पीटकर प्रताड़ित करते थे।

आरोप लगाया कि घटना के एक दिन पहले शनिवार को भी ससुरालीजनों ने उसे पीटा था। इसमें बेटी ने अपनी मां सावित्री को फोन से पीटने की बात बताई थी। कलह के चलते ससुरालीजनों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी है। उसकी दो वर्ष की बेटी रेनुका की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। दस दिन बाद दोबारा प्रसव होने का चिकित्सक ने समय दिया था। फिलहाल अब उसके कोई संतान नहीं है। जून वर्ष 2014 में शादी हुई थी। कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भाजपा की प्रेस वार्ता में सदर विधायक प्रकाश नें मीडिया के सवालों की शांत की उत्कंठा !

City News Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर्व : बहनों नें भाईयों की कलाईयों को किया गुलजार, बांधा रक्षा सूत्र

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान

City News Uttar Pradesh

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़