City News Uttar Pradesh
दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में घर से निकले अधेड़ का गांव के बाहर जंगल के पास लाश मिली। इस घटना से सनसनी फैल गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतक के छोटे भाई ने गांव के ही दो युवकों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक युवक मृतक को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात
Sensation from the dead body found near the forest: police force deployed in the village

पूरा विवरण यह है कि थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी कल्लू सिंह गौर (55) का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह गौर ने गांव के ही एक युवक पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। नरेंद्र ने बताया कि आरोपी शुक्रवार शाम करीब सात बजे कल्लू को घर बुलाने आया था। मैने उससे पूछा कि इस समय कल्लू को कहां ले जा रहे हैं।

जंगल के पास अधेड़ के मिले शव से सनसनी : गांव में पुलिस फोर्स तैनात
Sensation from the dead body found near the forest: police force deployed in the village

इस पर उसने थोड़ी देर में वापस आने की बात कही। इसके बाद भाई को बुलाकर साथ में चला गया। करीब आधा घंटे बाद भी जब भाई नहीं लौटा तो उसे खोजने गया। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर जंगल के रास्ते में भाई का शव मिला। आरोप है कि गले पर निशान मिले हैं। गला दबाकर हत्या की गई है। नरेंद्र की सूचना पर देर रात थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को नरेंद्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एक केस को लेकर आरोपी व एक अन्य युवक सुलह की धमकी दे रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फारेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ पड़ताल कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फोर्स तैनात किया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया वेल्थरा में सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकाने …

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, मोबाइल फोन खोल सकता वारदात के पीछे का रहस्य

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी 16 मई को तिंदवारी की पैलानी में करगें जनसभा, भरेंगे हुंकार

City News Uttar Pradesh

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में ‘गीले सूखे’ का कहर: विकास के नाम पर ‘नदी’ की हत्या का नतीजा !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़