26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बलिया वेल्थरा में सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामानों की दुकाने …

 

  • दयाशंकर मिश्रा

बेल्थरारोड (बलिया) । कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस चौकी प्रांगण में नगर के व्यापारियों और संभ्रांत जनों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतने के साथ ही इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शासन की ओर से नए आदेश आने के पूर्व निर्णय लिया गया कि सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक किराना, फल, सब्जी, दूध की दुकानें खुलेंगी। दवा की दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी।

इस दौरान मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र, चौकी प्रभारी आरके सिंह, व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद मधु, बैजनाथ प्रसाद साहू, प्रशांत कुमार मंटू, तौहीद अनवर लारी, सुनील कुमार टिंकू, विवेक परिहार, धर्मेंद्र सोनी, मोनू मित्तल, अमित जायसवाल आदि रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली में खदान संचालकों का फिर खूनी खेल : किसानों में मचा आतंक !

City News Uttar Pradesh

गढ्‌ढा मुक्त सड़कें व 24 घंटे देंगे बिजली : प्रभारी मंत्री बोले- तीन मंत्रियों का दल अलीगढ़ में कर रहा है भ्रमण

हो गई बल्ले बल्ले: खनन को लेकर योगी सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

प्रशासन का चला बुलडोजर : ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति के मामले की विशेष सचिव करेंगे जांच, भाजपा विधायक ने उठाए थे सवाल …

पीएम जन्म दिन सप्ताह : युवा मोर्चा रक्त दान कर हुआ निहाल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़