25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में सख्तियां रहेंगी जारी, फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 17 मई तक रहेगा जारी …

 

  • विनोद मिश्रा 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 7 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पहले 10 मई को कर्फ्यू हो रहा था, लेकिन अब राज्य में 17 मई तक पाबंदियां लागू रहेंगी। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. राज्य में पहले की तरह ही सख्तियां रहेंगी।


यूपी में अब तक किश्तों-किश्तों में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। अच्छी बात ये है कि इन सख्तियों का असर अब दिखने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बताया था कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना के एक्टिव मामलों में 65,000 की कमी एक आशाजनक संकेत है। प्रदेश में नए कोविड केसेज की संख्या लगातार कम हो रही है, जबकि रिकवरी दर बेहतर हो रही है.
हालांकि, यूपी में संक्रमण भले ही कम हो रहा हो, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद गांव में भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। पहले जो आदेश आया था, उसके हिसाब से 10 मई की सुबह लॉकडाउन खत्म होना था, लेकिन अब 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन जारी रहेगा।


8 मई को जारी बुलेटिन में बताया है कि पिछले 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 26,847 नए मामले सामने आए और 298 मौतें दर्ज हुईं. सबसे ज्यादा 2,179 मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए. इसके साथ ही यूपी में कोरोना मामलों की संख्या 15 लाख का आंकड़ा भी पार कर गई। जबकि, प्रदेश में अब तक 15,170 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि यूपी में अब एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 2,45,736 हो गई है ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित ने ‘विकास कार्यों’ की परखी हकीकत: समयबद्ध ‘निर्माण कार्य’ पर जोर

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था धड़ाम , खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं बेटियां …

डा. भीमराव आंबेडकर के लिए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने में दो पर मुकदमा हुआ दर्ज

Banda : बाहुबली मेहमान:आइजी ने डीएम व एसपी के साथ की बैठक, जेल का भी निरीक्षण …

यूपी : तमंचा लेकर मंदिर में घुसा सिरफिरा, तोड़फोड़ कर लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर पेंटर की मौत, उपद्रव की आशंका पर पुलिस ने लोगों को कराया शांत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़