City News Uttar Pradesh
बांदा में बादलों की 'बगावत': नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार
उत्तर प्रदेश

बांदा में बादलों की ‘बगावत’: नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी की तपती जमीन पर जैसे ही बादलों की पहली गर्जना गूंजी, आसमान में जैसे इंकलाब उठ खड़ा हुआ। गुरुवार की सुबह आकाश में जो दृश्य उभरा, वह सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं था वह था उम्मीद का पुनर्जन्म। आसमान से टपकती बूँदें, तपते जनमानस पर जैसे मरहम बनकर बरसीं। भीषण नौतपा के बीच मानसून ने ऐसा शंखनाद किया कि प्रशासन से लेकर आमजन तक सब स्तब्ध रह गए। गर्म हवाओं के थपेड़ों से हलकान हुए बांदा के लोग जब बारिश की बूंदों में भीगते दिखे, तो लगा जैसे “प्रकृति ने दया का दरवाज़ा खोल” दिया हो।

बांदा में बादलों की 'बगावत': नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार

गुरुवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह “मौसमी तमाशा किसी फिल्मी सीन” से कम न था। तेज गर्जना, बिजली की कड़क और बूंदाबांदी का सिलसिला पूरे जिले में छा गया। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, लेकिन जो दृश्य सामने आया, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा व्यापक और प्रभावशाली रहा।

बांदा में बादलों की 'बगावत': नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार

कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा ने स्पष्ट कहा की “यह प्राकृतिक राहत की शुरुआत है। अगले तीन दिनों तक हवा, नमी और बूंदाबांदी बनी रहेगी। भले ही तापमान में गिरावट नाममात्र की हो, लेकिन हवा में फैली नमी और फुहारों ने लोगों के मन को ठंडक दी। दुकानों के बाहर भीगते बच्चे, छातों के नीचे मुस्कुराते बुज़ुर्ग और सोशल मीडिया पर बारिश की तस्वीरें पोस्ट करते “युवा बांदा जैसे फिर से जी” उठा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

बांदा की सियासी पिच पर दो ‘कैप्टन’ हिट: सदर में प्रकाश का ‘हैट्रिक दांव’, बबेरू में विशंभर का ‘चौका’ पक्का !

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

दलजीत नेत्र रोगियों का कर रहे कल्याण, विशाल नेत्र शिविर जसपुरा में होगा फ्री इलाज

City News Uttar Pradesh

अतीक -अशरफ हत्याकांड : एसआईटी नें लवलेश के तीन करीबियों को उठाया !

यूपी : मंगेतर को बंधक बनाकर दी धमकी, कहा – शादी तोड़ दो नहीं तो मंडप में मारेंगे गोली …

ब्रेकिंग न्यूज़