City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद
उत्तर प्रदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। लोकसभा में मिशन 24 की कामयाबी के मद्देनजर बीजेपी कई सांसदों के टिकट काटने की तैयारी कर रही है! इसके चलते चुनाव से पहले भाजपा के कुछ सांसद पार्टी को झटका दे सकते हैं। टिकट की दौड़ में पिछड़ने की आशंका के मद्देनजर सांसद और उनके करीबी सपा, बसपा और कांग्रेस से नजदीकी बनाने में जुटे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धोखा खा चुकी पार्टी के नेता इस बार सतर्क हैं।

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद
Doubt of ticket being cut in Lok Sabha elections: Many BJP MPs may join SP, BSP and Congress

भाजपा लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए सर्वे करा रही है। सर्वे में मौजूदा सांसदों की स्थिति के साथ नए संभावित उम्मीदवारों की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पहले सर्वे में कुछ सांसदों की रिपोर्ट अच्छी नहीं मिली है। इनमें बुंदेलखंड ,अवध, काशी, गोरखपुर और पश्चिम क्षेत्र के कुछ सांसद शामिल हैं। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के चलते इस बार पार्टी पहले से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को उतारने पर विचार कर रही है। ऐसे में भी जिन मौजूदा सांसदों के टिकट पर तलवार लटक रही है, वे विकल्प तलाशने में जुट गए हैं।

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की शंका: सपा, बसपा एवं कांग्रेस में आ सकते हैं कई भाजपा सांसद
Doubt of ticket being cut in Lok Sabha elections: Many BJP MPs may join SP, BSP and Congress

पार्टी को खबर मिली है कि बीते दिनों कुछ सांसद और उनके करीबी नेताओं ने बसपा और सपा नेताओं से मुलाकात की है। इनमें बुंदेलखंड एवं अवध क्षेत्र के भी दो सांसदों के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मौजूदा सांसद अपना टिकट सुनिश्चित करने की लॉबिंग कर रहे हैं। ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण का इंतजार कर सकते हैं। टिकट न मिलने पर वह पाला बदलकर सपा, बसपा या कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पार्टी ऐसे लोगों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी बन गये हैं मतदाताओं के मनमीत : भाजपा जीत की कर रहे अपील

City News Uttar Pradesh

किसान अन्नदाता यात्रा का बांदा में धमाल, किसान हित में बुलंद हुई आवाज ! …

City News Uttar Pradesh

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी, बिजली कट जाने से फिर नहीं जुड़ पाया बांदा जेल से लिंक …

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मंदिरों मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

Banda : बांदा में सात राज्यों का किसान मेला , सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री करेगें मान मनौवल !

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़