City News Uttar Pradesh
शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले
उत्तर प्रदेश

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने वाले हालातों से परेशान एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण रेलवे ट्रैक से गुजरे तो वहां युवक और युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। यह खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

डिंगवाही गांव के रहने वाले नंदकिशोर और मोहिनी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों सोमवार रात से घर से लापता थे। सुबह उनकी मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर की शादी 2021 में हुई थी और उसका एक बच्चा भी है, जबकि उसकी पत्नी इस समय दो महीने की गर्भवती है। वहीं, मोहिनी की शादी पिछले साल हमीरपुर जिले में हुई थी, लेकिन वह ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी।

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: परिवार नहीं माने तो मौत को लगाया गले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ एक दुपट्टे से बांध लिए थे, फिर ट्रेन के सामने कूद गए। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दोनों परिवार वाले मान जाते और उनकी शादी करवा देते तो शायद यह हादसा न होता। सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। परिवारवालों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘जिद’ जीती: सीमा की ‘लकीरें’ मिटीं, बदल गई ‘महोखर’ की तकदीर

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा : शहादत दिवस मनाने को भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना से पहले हुई जब्त, आरोपित को भेजा गया जेल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़