– पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का पौत्र है समर्थ्य, अर्जित किए 98.6 फीसदी अंक
- विनोद मिश्रा
बांदा। मंगलवार को बारिश के साथ मेधा बरसी। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित होते हुए मेधावियों के खिलखिलाते हुए चेहरे सामने आए। पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. जमुना प्रसाद बोस के पौत्र विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के छात्र सामर्थ्य बोस ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जिला टॉप किया। इसी तरह सेंटमेरी स्कूल के स्वास्तिक ने भी 97.80 फीसदी अंक अर्जित करते हुए स्कूल में टॉप किया है। इसके अलावा ज्यादातर बच्चों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

सीबीएसई बोर्ड का परिणाम घोषित होते ही मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के घरों व विद्यालयों में खुशियां मनी। विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल में छात्र सामर्थ्य बोस ने सर्वाधिक 98.6 फीसद अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं इसी विद्यालय के श्रवण अग्रवाल ने 97.8, श्रेष्ठ कुमार द्विवेदी व प्रज्जवल द्विवेदी ने 97.6, गनेश कुमार ने 97, गौरीशंकर निगम व शिवांश गुप्ता ने 96.6 और उत्कर्ष दीक्षित ने 90.2 फीसद अंक हासिल किया। परिणाम आने के बाद विद्यावती निगम स्कूल में खुशियां मनाई गईं।

प्रधानाचार्य डा. संगीता ने सभी बच्चों को बधाई दी। इसी तरह सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्तिक बिंदाल ने 97.80 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। जबकि सौम्या नामदेव ने 97 फीसद अंक लेकर दूसरा और श्रेया पाल ने 96.80 फीसद अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। वर्तिका सिंह और मोहम्मद सैफान ने 96.40 फीसद व सौम्या पाल ने 96 फीसद अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यहां 13 बच्चों ने 95 फीसद अंक से ज्यादा हासिल किए। सेंट जेवियर्स स्कूल में आरोही पाठक व आकांक्षा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। दोनों 96.8 फीसद अंक मिले हैं। जबकि श्रेया पटेल ने 96.6 फीसद अंक के साथ दूसरे और साधना ने 96.4 फीसद अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शिक्षा विश्वकर्मा ने 94.6 तथा माही सेठ ने 94 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

सेंट जार्ज स्कूल में अंश गोयल ने सर्वाधिक 96.8 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया। वहीं योगेंद्र वर्मा ने 92.8 अंक के साथ दूसरा और आदर्श सिंह गौतम ने 92.6 फीसद के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा समीक्षा गुप्ता (91.8), राजश्री वेदमित्रा ने 85.6 व आदित्य पाठक ने 84.8 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय में प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन, कक्षाध्यापक सौरभ तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चो को शुभकामनाएं दी। इसी तरह संत तुलसी पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। भाव्या तिवारी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवम यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आर्यन साहू ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। साथ ही काजल सिंह ने 92.6, अनुष्कि सिंह ने 92.4 फीसद अंक अर्जित किए। विद्यालय के प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बताया विद्यालय का लगातार कई वर्षो से शत प्रशित रिजल्ट आया है। इस साल 120 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग किया है। जिसमें सभी बच्चों ने अच्छे अंको से सफलता अर्जित की है।

– शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा माहिम हाशमी ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया। सौम्या चतुर्वेदी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। शिवानी सिंह ने 90.8 फीसद अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। आदिति मिश्रा एवं नैंसी श्रीवास्तव ने क्रमशः 89.8 और 83.2 अंक प्राप्त किया। विद्यालय चेयरमैन शिवचरण कुशवाहा मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय निदेशक अंकित कुशवाहा व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इधर, अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी के पुत्र अंशुल तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किए। जवाहर नवोदय प्राचार्य एसयू खां ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
