26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

समाजवादी पार्टी के (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना
UP Election 2022: Mulayam Singh sought votes for son Akhilesh in Karhal, said- keep my respect, make Akhilesh win with huge votes

मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना
UP Election 2022: Mulayam Singh sought votes for son Akhilesh in Karhal, said- keep my respect, make Akhilesh win with huge votes

– सपा सरकार बनी तो नौजवानों को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना
UP Election 2022: Mulayam Singh sought votes for son Akhilesh in Karhal, said- keep my respect, make Akhilesh win with huge votes

– मुलायम सिंह के संबोधन के बाद पहुंचे अखिलेश

मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी करहल पहुंच गए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। झगड़ा कराती है। भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें। अखिलेश ने कहा कि आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

यूपी में हाल बेहाल : एक्टिव केस दो लाख के करीब, 24 घंटे में 129 लोगो की हुई मौत …

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

Banda : कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा, दो लोगों की मौत, 158 नए पाजिटिव केस …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़