24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हादसा : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार हुए घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अन्ना मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा एक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार हुए घायल
Tragic accident: Uncontrolled car collided with tree, one killed, four injured

जौनपुर के गुड़ांव निवासी सूर्यकांत मिश्र पुत्र जटाशंकर मिश्र सूरत में रहकर टेंपो चलाने का काम करता था। उसके भतीजे नवीन मिश्रा की रविवार को शादी थी। सूर्यकांत अपने अन्य चार मित्रों के साथ कार से नैनी प्रयागराज जा रहा था। तभी जैसे ही इनकी कार खुरहंड गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक कार के आगे मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग कार में फंस गए।

हादसे से कार में सवार सूर्यकांत मिश्र, राजमनी सरोज पुत्र श्यामलाल पालगांव भदोही, नीरज, सुनील दीपक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला। सभी को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने सूर्यकांत को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क पर मौत का तांडव: काल बनकर आई डीसीएम, दो युवकों को कुचला, चालक गिरफ्तार

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें चलाई झाडू : दिया स्वच्छता का संदेश

बेंदा पुल के मरम्मतीकरण में विलंब : डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

गर्मी नें लगाई ललकार : पानी को तरसाऊँगा गांव, मंडल में 2675 हैंडपंप खराब !

ब्रेकिंग न्यूज़