- ब्यूरो रिपोर्ट
अमरोहा। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं। जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं। तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। मालगाड़ी पलटने का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। तुरंत ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मालगाड़ी अप लाइन पर थी। जबकि पलटने के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। अधिकारियों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मालगाड़ी पलकने का हादसा कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
