30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के बिसंडा नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में स्व. श्री राजाराम सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विधायक प्रकाश दिवेदी पहुंचे।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्विस कर किया। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

विधायक प्रकाश दिवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वॉलीबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने से नई पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित: बोले- युवाओं का संवारेंगा भविष्य

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों की भीड़ ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश: बेहतर हो बिजली व्यवस्था, सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजली

City News Uttar Pradesh

सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- रामभक्त ही दिल्ली के सिंहासन पर करेगा राज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र बेसिक शिक्षा की दुर्दशा देख दंग: गुणवत्ता मिली लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर !

City News Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार कामता वर्मा की हत्या : हत्यारों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़