City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद पटरी दुकानदारों को जाहिर क्लब में शिफ्ट किया गया, लेकिन यहां मिलने वाली असुविधाओं से वे परेशान हैं। इसी को देखते हुए पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता रविवार को जाहिर क्लब पहुंचे। दुकानदारों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए स्थायी दुकानों के निर्माण व अन्य सुविधाओं के विकास की योजना पर भी चर्चा की।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

नगर प्रशासन द्वारा तहसील से लेकर कचहरी और मुक्तिधाम रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी। इस दौरान पटरी दुकानदारों को जाहिर क्लब में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां पहले से ही पालिका द्वारा चबूतरे बनाए गए थे, लेकिन दुकानदारों के अनुसार व्यवस्थाओं की कमी के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

जाहिर क्लब में शिफ्ट किए गए दुकानदारों ने अंकित गुप्ता को बताया कि यहां छांव की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे खुले आसमान के नीचे दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। साथ ही, ग्राहकों की कमी और प्रचार-प्रसार के अभाव में उनका व्यवसाय ठप होने की कगार पर है। बताया कि बाजार जैसी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण ग्राहक यहां तक नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

अंकित गुप्ता ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। भविष्य में पटरी दुकानदारों के लिए पक्की दुकानें बनाई जाएंगी और सब्जी विक्रेताओं के लिए टीन के शेड लगवाए जाएंगे, जिससे वे धूप और बारिश से बच सकें। उन्होंने कहा कि इस स्थान को सुव्यवस्थित बाजार का रूप देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अभागा बांदा यहां कर्ज की फांसी, बेरोजगारी की डायन, पलायन की मजबूरी एवं सांस लेना गुनाह ?

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट मंडल में छाए बादल: बारिश के साथ फिर गिर सकते हैं ओले

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा फटकार: खटान पेयजल योजना में खामियां उछल कर सामने आई

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग का मुद्दा

City News Uttar Pradesh

Banda : पौध रोपड़ बैठक में डीएम आनंद खफा, मची खामोशी भरी खलबली ! …

पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़