24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का फिर चला चाबुक : पूरे स्टाफ का वेतन रोका
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का फिर चला चाबुक : पूरे स्टाफ का वेतन रोका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग की प्रशासनिक कुशलता नरम और कठोर रुख का समन्वय बन गई है। अच्छा कार्य पर पुरुस्कार और लापरवाही पर दंड उनकी कार्य शैली की विशेषता है। वैक्सीनेशन अभियान में डीएम अनुराग पटेल डिंगवाही गांव पहुंचे। महिला-पुरुषों का टीकाकरण कराया।

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका
Knock the latch – vaccinate: DM Anurag knocked in Dingwahi village, stopped the salary of the entire school staff for poor studies

उधर, गांव के प्राथमिक स्कूल में घटिया पठन-पाठन और अव्यवस्थाओं पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जवाब-तलब करते हुए स्कूल के सभी अध्यापकों और शिक्षामित्र का नवंबर माह का वेतन रोक दिया। तीन लोगों द्वारा टीका न लगवाए जाने पर उनके सरकारी कोटे की दुकान से राशन लेने पर रोक लगा दी।

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका
Knock the latch – vaccinate: DM Anurag knocked in Dingwahi village, stopped the salary of the entire school staff for poor studies

पोषण पाठन में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। मेन्यू में दूध-खिचड़ी थी, लेकिन सिर्फ खिचड़ी ही दी गई। शौचालय गंदा और पानी की आपूर्ति नहीं थी।

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका
Knock the latch – vaccinate: DM Anurag knocked in Dingwahi village, stopped the salary of the entire school staff for poor studies

डीएम ने बच्चों से गिनती सुनी। दो बच्चे ही सौ तक गिनती सुना पाए। 66 में सिर्फ 21 बच्चों को पहाड़े याद थे। गणित काफी कमजोर मिली। एक बालिका को छोड़कर अन्य बच्चे पांच करोड़ के अंक नहीं लिख पाए।

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका
Knock the latch – vaccinate: DM Anurag knocked in Dingwahi village, stopped the salary of the entire school staff for poor studies

इन अव्यवस्थाओं पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही स्कूल के सभी अध्यापकों और शिक्षामित्र का नवंबर माह का वेतन,मानदेय रोक दिया। डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रकाश आदि साथ में उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की ‘चकाचौंध’ में ‘डूबे’ हजारों तालाब, आंकड़ों की ‘माया’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

उपभोक्ता आयोग ने परिवादिनी को सौंपा दुर्घटना बीमा का 53 हजार 125 का चेक

City News Uttar Pradesh

पिता व चाचा की इन हरकतों से तंग दो बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

City News Uttar Pradesh

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

City News Uttar Pradesh

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

City News Uttar Pradesh

सपा का पंचायत चुनाव में ‘मास्टरस्ट्रोक’ या ‘फूट’ का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़