City News Uttar Pradesh
योगी सरकार का निर्णय: 16 दिसम्बर से एसी बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देकर कर सकेंगे यात्रा
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्णय: 16 दिसम्बर से एसी बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देकर कर सकेंगे यात्रा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। सर्दियों में बस यात्रियों को वातानुकित बसों में सफर का लाभ देने के लिए योगी सरकार ने किराए में 10 प्रतिशत छूट का निर्णय किया है। यात्री 16 दिसंबर 2023 से वातानुकूलित बसों में इस छूट का लाभ ले सकेंगे। 16 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक किराए में स्पेशल विंटर डिस्काउंट के रूप में छूट प्रदान की गई है।

योगी सरकार का निर्णय: 16 दिसम्बर से एसी बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देकर कर सकेंगे यात्रा
Yogi government’s decision: From December 16, you will be able to travel in AC buses by paying 10 percent less fare.

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा संचालित वातानुकूलित बसों में भी शीतकाल के दौरान 10 प्रतिशत कम किराया देकर यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शीतकाल प्रारम्भ होने पर वातानुकूलित सेवाओं में यात्रियों के कम आवागमन को देखते हुए वातानुकूलित बसों का किराया कम किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि वातानुकूलित 3×2 बसों का किराया अब 1.47 प्रति किमी प्रति सीट होगा।

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( रामायण मेला, प्रशांत करवरिया - अध्यक्ष )इसी प्रकार वातानुकूलित 2×2 बसों का किराया 1.74 रुपया, वातानुकूलित शयनयान बसों का किराया 2.33 रुपए एवं वाल्बो (हाई एण्ड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किमी प्रति सीट होगा। उन्होंने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को लाभप्रद बनाए जाने के उद्देश्य से सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। शीतकाल में ईंधन खपत में कमी आती है। साथ ही साथ लोड फैक्टर भी अधिक किराया होने की वजह से कम हो जाता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चेकडैम में डूबे किसान का 36 घंटे बाद मिला शव, तलाश में लगे थे गोताखोर

City News Uttar Pradesh

वाकिंग बन गई मौत का सबब : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही टूटा दम

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

Banda- धान खरीद ऩे केन्द्रों पर पकड़ी रफ्तार, पर भुगतान की गति कर रही परेशान

City News Uttar Pradesh

यूपी मॉडल का असर : ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से काबू में आया कोरोना, लगातार बढ़त पर रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए संक्रमित …

Banda : डीएम नें 28 अधिकारियों के हाथ दी मुख्य मंत्री की व्यवस्था कमान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़