City News Uttar Pradesh
महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री
उत्तर प्रदेश

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन की ओर जाने वाली एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बुधवार की आधी रात को आग लगने की सूचना जीआरपी को मिली। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन बांदा रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी, आरपीएफ और रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देखा तो फायर सिलेंडर लीक होने की वजह से धुआं भरा हुआ था। पूरी तरह से चेकअप करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री
Information about fire in Mahakaushal Express created panic: Passengers got scared after smoke filled the bogie.

जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को सफर के दौरान एक सामान्य बोगी में धुआं भर गया। इससे यात्री सहम गए। यात्रियों को आग लगने का शक हुआ तो ट्रेन में मौजूद कर्वी पुलिस स्कार्ट को सूचना दी गई। कर्वी पुलिस ने थाना जीआरपी को सूचना दी। बोगी में आग लगने की सूचना जीआरपी के साथ ही रेल अधिकारियों को लगी तो अफरा-तफरी मच गई। सभी ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। रात तकरीबन 12 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और रेल अधिकारी बोगी में घुसे। वहां पर जाकर देखा तो आग लगने जैसी कोई बात नहीं थी।

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री
Information about fire in Mahakaushal Express created panic: Passengers got scared after smoke filled the bogie.

जीआरपी थाना प्रभारी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि बोगी में फायर सिलेंडर टंगा हुआ था। उसकी पिन निकल जाने की वजह से सिलेंडर लीक हुआ और उसका धुआं बोगी में भर गया। यात्रियों को ऐसा लगा कि बोगी में आग लग गई है। जीआरपी थाना प्रभारी और स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे ने बताया कि पूरी तरह से जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव में संस्कृति का दिखा जलवा: कलाकारों ने बांधा ऐसा समां कि गूंज उठा पंडाल

City News Uttar Pradesh Desk

सपा-कांग्रेस का ‘टूटेगा’ गठबंधन ? अखिलेश की ‘शर्तों’ से कांग्रेस में बेचैनी !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा की बैठक : विधान परिषद चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में मनी मुलायम सिंह यादव की जयंती: वक्ताओं ने नेता जी के आदर्शों पर चलनें का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh Desk

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा “वोट हमारा राज तुम्हारा” वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़