26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार
उत्तर प्रदेश

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आर्थिक तंगी से परेशान एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दर्दनाक घटना ग्राम भदेहू, थाना बबेरू, जिला बांदा की है, जहां प्रमोद पुत्र रामभगवान ने गरीबी और बेरोजगारी से तंग आकर फांसी लगा ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

पीड़िता सुमन, जो प्रमोद की पत्नी हैं, ने बताया कि उनका परिवार पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा था। उनके पति सूरत और अन्य स्थानों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन पर्याप्त आमदनी न होने के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से दबे होने के कारण उन्होंने 4 फरवरी 2025 को दोपहर करीब 11 बजे घर के पास स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

पीड़िता के अनुसार, उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनका भरण-पोषण पहले ही मुश्किल था। अब परिवार का मुखिया न होने से उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। उनके पास कोई जमीन नहीं है, जिससे वे खेती कर सकें, न ही कोई अन्य आय का साधन। पीड़िता ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई है। मांग की है कि उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, जिससे वे अपने बच्चों का भरण-पोषण कर सकें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने पार्टी जनों को दी नई ऊर्जा: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा कदम

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन,जल शक्ति मंत्री मुख्य अथिति रहे मौजूद

City News Uttar Pradesh

अलविदा औऱ आगवानी के साथ नये साल की उम्मीदें

City News Uttar Pradesh

यूपी में भाजपा विधायक रमापति शास्त्री बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने की होगी जिम्मेदारी

शासन के विशेष सचिव के अराजकतत्व कहने पर कमिश्रनरी के अधिवक्ता हुए खफा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सुनील पटेल निकला ‘भ्रष्टाचार’ का ‘सरगना’: 6.21 करोड़ की लूट में दोषी करार, पावर होंगे सीज ?

ब्रेकिंग न्यूज़