City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा, समर्पण और जनहित की भावना को साकार करते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में महाकुंभ तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए तीन दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।  प्रयागराज महाकुंभ की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह शिविर प्रयागराज रोड, गडरा नाला के पास लगाया गया है, जहां यात्रियों के लिए निःशुल्क जलपान, चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है।

विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय राज कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह शैलू द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक पुत्र देवांश द्विवेदी ने कहा कि यह सेवा शिविर महाकुंभ की पवित्र यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक प्रकाश दिवेदी का हमेशा से सेवा भाव प्रमुख रहा है और यह सेवा कार्य उसी संकल्प का हिस्सा है।

विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

तीन दिन तक चलने वाले इस सेवा शिविर में यात्रियों के आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। शिविर में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक दिन-रात तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे रहेंगे। शिविर का लाभ ले रहे तीर्थयात्रियों ने विधायक प्रकाश दिवेदी और उनकी टीम की इस नि:स्वार्थ सेवा भावना की सराहना की और कहा कि यात्रा के दौरान यह सेवा उनके लिए एक सकारात्मक अनुभव साबित हो रही है।

विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सहयोग किया, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला, मंडल महामंत्री अमरमणि तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सुधीर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बेटालाल श्रीवास, राजेश सिंह रामभक्त, प्रिश तिवारी, कौशल सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में शराबियों का तांडव : गर्भवती महिला व उसके पति को जमकर पीटा …

News- 16 किलो 100 ग्राम गांजा व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार।

City News Uttar Pradesh

विशेष प्रार्थना और परंपरागत आयोजनों के बीच रही क्रिसमिस डे की धूम

City News Uttar Pradesh

विधायक ब्रजेश प्रजापति का क्या बिगड़ा खेल ? जयराम नें डाली “नकेल” ! …

बांदा का निकम्मा सूचना विभाग ? प्रशासन एवं मीडिया के बीच पैदा कर रहा भेदभाव की खाई ?

City News Uttar Pradesh

बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़