28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में जेल का खाना फाइव स्टार : FSSAI ने जिला कारागार की पाकशाला को दिया रेटिंग सर्टिफिकेट
उत्तर प्रदेश

यूपी में जेल का खाना फाइव स्टार : FSSAI ने जिला कारागार की पाकशाला को दिया रेटिंग सर्टिफिकेट

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ की पाकशाला को एफएसएसएआइ (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) की ओर से फाइव स्टार रेटिंग का प्रमाण पत्र दिया गया है। यह प्रमाण पत्र प्रदेश में अभी तक फतेहगढ़ जिला जेल को ही मिला है। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर डीजी जेल आनंद कुमार ने भी अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है।

यूपी में जेल का खाना फाइव स्टार : FSSAI ने जिला कारागार की पाकशाला को दिया रेटिंग सर्टिफिकेट
Jail food five star in UP: FSSAI gave rating certificate to the kitchen of the district jail

जिला जेल फतेहगढ़ की पाकशाला के भोजन की उच्च गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से की गई जांच के बाद एफएसएसएआइ का फाइव स्टार प्रमाण पत्र दिया गया है। अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि जिला जेल के लिए यह गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ इसी जेल को अभी तक फाइव स्टार प्रमाण रेटिंग मिली है।


उन्होंने पाकशाला की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए जेलर अखिलेश कुमार, उप जेलर शैलेश सोनकर, अखिलेश मिश्रा को भी बधाई दी। भोजनालय ड्यूटी में तैनात सुकेंद्र कुमार तोमर को भी जेल अधीक्षक द्वारा इस उपलब्धि पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को इस आशय का प्रमाण पत्र सौंपा था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बल्ले-बल्ले, बजट में भाग्यशाली ! …

मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा ‘ड्रोन’: अधूरी नहर ने जगाई ‘उम्मीद’ की नई धार

City News Uttar Pradesh Desk

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या, विधायक हत्याकांड में थे गवाह…

अंकित बासू बोले हुई असुविधा के लिये हमें खेद है: लोहिया अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

ब्रेकिंग न्यूज़