23.7 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक ओम मणि वर्मा 'दोहरी भक्ति' में लीन: वरदान की है उम्मीद !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक ओम मणि वर्मा ‘दोहरी भक्ति’ में लीन: वरदान की है उम्मीद !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की नरैनी विधायक ओममणि वर्मा इन दिनों “दोहरी भक्ति में लीन” हैं। एक तरफ क्षेत्र के विकास की भक्ति, दूसरी तरफ भगवान नीलकंठेश्वर की भक्ति। उनकी इसी “दोहरी भक्ति का परिणाम” है कि “विंध्य की गोद में बसे विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग की काया पलट” होने जा रही है।विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पाराविधायक ओममणि वर्मा ने “नीलकंठ धाम तक पहुंचने” के “सबसे कठिन पड़ाव” को सबसे “सुगम बनाने की ठानी” है। बघेलाबारी मोड़ से कालिंजर किले तक के 2 किलोमीटर लंबे खतरनाक पहाड़ी रास्ते को 7.44 करोड़ रुपये से “नया जीवन” मिलेगा। यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर तक आस्था का सुगम मार्ग होगा।कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शनचंदेलकालीन कालिंजर दुर्ग में विराजमान “नीलकंठेश्वर महादेव के दर्शनों को सावन और महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु” आते हैं, लेकिन 3.75 मीटर की संकरी, टूटी सड़क उनकी “आस्था की परीक्षा” लेती थी। अब विधायक की “पहल” पर यह मार्ग 5.5 मीटर “चौड़ा” होगा। दोनों किनारों पर इंटरलाकिंग, पहाड़ की तरफ मजबूत रिटेनिंग वाल और खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगेंगे, ताकि “भक्तों की यात्रा सुरक्षित” हो।कालिंजर बनेगा 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब':16 करोड़ से 'इतिहास' को मिलेगा 'आधुनिक जामा'इस परियोजना को 16 मार्च 2026 को ही “प्रशासनिक स्वीकृति” मिल गई थी, लेकिन दुर्ग एएसआई संरक्षित होने के कारण “एनओसी में समय” लगा। 10 जुलाई 2026 को एएसआई की अनुमति मिलते ही “काम शुरू” करा दिया गया। वर्तमान में रिटेनिंग वाल का काम चल रहा है, इसके बाद “चौड़ीकरण और डामरीकरण” होगा।बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारास्थानीय लोगों का कहना है कि ओममणि वर्मा ने “सच में नीलकंठ की भक्त” बनकर क्षेत्र को ऐसा “तोहफा” दिया है, जिससे “पर्यटन” बढ़ेगा और “कालिंजर का गौरव” फिर लौटेगा। मेसर्स मदन कंस्ट्रक्शन को 15 मार्च 2027 तक “काम” पूरा करने का “लक्ष्य” दिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : माध्यमिक शिक्षा परिषद में लिपकों की शीघ्र होगी भर्ती, मांगी गई सूचना

डीएम द्वारा मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान का निरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी

Banda : ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया मरीजों का उपचार, सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में देंगे सेवा …

ब्रेकिंग न्यूज़