- विनोद मिश्रा
बांदा। ईयरफोन लगाकर रेलवे का ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में स्वजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई।

अतर्रा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सालिग गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र अजय घर से खरीदारी की बात कहकर बाजार को निकला था। कान में ईयरफोन लगाकर वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी कर्वी से बांदा की तरफ जा रही मालगाड़ी के चालक की नजर पड़ी और रफ्तार कम करने के साथ हार्न बजाया, पर कान में ईयरफोन लगा होने की वजह से अजय आवाज सुन नहीं सका।

रफ्तार कम होने के बाद भी वह इंजन से टकराकर उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे और स्वजन को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अजय दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद स्वजन का हाल बेहाल हो गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
