24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास : पात्रों को मिले आवास,लगवाया कैंप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से शहरी वंचितों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने क़ा रास्ता प्रशस्ति हो गया। इसके लिये विधायक की पहल पर डूडा विभाग की ओर से उनके कैंप कार्यालय में दो दिवसीय कैंप की मंगलवार से मंगल कामना के साथ शुरुवात हुई। यहां अभी तक पीएम आवास से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन लिये गये।


आपको बता दें की कोरोना महामारी के चलते प्रधान मंत्री आवास योजना की प्रगति पर भी विपरीत असर पड़ा। सरकारी कार्यों में रुकावट आ जाने के चलते आवास योजना अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से बाधित हुई।


सदर विधायक ने कोरोना का कहर कमजोर पड़ने पर संबंधित विभाग डूडा के अधिकारियों से वार्ता की और शहरी पात्रों के आवेदन के लिये अपने यहां कैंप कार्यालय में दो दिवसीय विभागीय शिविर लगाने के निर्देश दिये। ताकि आवेदन कर्ताओं को विभागीय दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


सदर विधायक के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि रजत सेठ द्वारा शिविर के आयोजन क़ा पिछले दिनों से व्यापक प्रचार किया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार से यह दो दिवसीय कैंप शुरू हुआ।


सदर विधायक प्रकाश ने बताया की इस तरह के कैंप वह ब्लाक स्तर पर भी लगवायेंगें ताकि ग्रामीण क्षेत्र के वंचित पात्रों को भी लक्ष्य के मुताबिक उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जा सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- आज रात प्रधानों की विदाई, नए चुनाव की आई बारी

City News Uttar Pradesh

बीसी ग्रुप की ‘महाठगी’ से ‘सहमा’ बांदा : पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी, अफसरों की जमकर लगाई क्लास

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें प्राणवायु पार्क का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा की बंद कताई मिल : विधायक प्रकाश नें चालू कराने की जगाई आस ! …

ब्रेकिंग न्यूज़