City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
उत्तर प्रदेश

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मैनपुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं, लेकिन भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें हर वर्ग का विकास कर रही हैं। इसी कारण जनता में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार मतदाता मैनपुरी में भी भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताकर इतिहास रचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों को पार्टी की रणनीति भी समझाई।

Addver. City News uttar pradesh @
प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को किशनी के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में भोगांव व किशनी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद करहल के माया रिजार्ट में मैनपुरी और करहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी
Mainpuri By Election: BJP state president Bhupendra Singh explained the strategy to the workers, said – familyism dominates in SP

– बोले, सपा में परिवारवाद है हावी

सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिन सरकारों में संकट मोचन मन्दिर, अयोध्या, लखनऊ कचहरी में विस्फोट हुए। उनके दंगाइयों के मुकदमों को तत्कालीन सरकारों ने वापस करने का काम किया था। पिछली सरकारें दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थीं। केंद्र की नरेंद्र मोदी व यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार सबका साथ- सबका विकास की नीति पर चल रही है। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। यहां नीचे बूथ अध्यक्ष और ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्ष 2014 के बाद भाजपा ने कई राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए, लेकिन समाजवादी पार्टी मुलायम के बाद अखिलेश और अब डिम्पल यादव पर आकर रुक गई है। वहां एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। योगी सरकार में भ्रष्टाचार-अपराध शून्य पर हैं। बड़े-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। समाजवादी पार्टी ने विकास में भी भेदभाव किया था।


– मैनपुरी सीट कभी न जीत पाने की टीस करनी है दूर

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैनपुरी सीट कभी न जीत पाने की आप सबके मन में जो टीस है, उस इतिहास को इस बार जनता बदल देगी। परिवारवाद के हम आलोचक हैं, सभी मिलकर इसे दूर करेंगे। एक बार भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को काम करने का अवसर जरूर दें। पार्टी की रणनीति समझाते हुए कहा कि बूथ के अध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़ाई लड़ी जानी है। बूथों की बैठकें कर मतदाता सूची जरूर देख लें। पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर मिलें और बाहर रहने वाले वोटों से संपर्क जरूर कर लें। सभी बूथों पर मन की बात जरूर करनी है। तीन तीन बार पन्ना प्रमुख घर घर जाकर संपर्क करेंगे। मैनपुरी आज भी भाजपा के लिए चुनौती है, लेकिन इस बार यहां कमल खिलेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

City News Uttar Pradesh

मंदिर की रक्षा के लिये सम्मान में बजरंग दल मैदान में आया : रेलवे को दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण पर चला खाकी का डंडा : कोतवाल ने दी हिदायत, फुटपाथ अगर दोबारा हुआ कब्जा तो होगी सख्त कार्रवाई

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम

City News Uttar Pradesh

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़