- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के एआरएम औऱ दो लिपकों के निलंबन से यहां रोडवेज आफिस में कर्मियों के चेहरे पर जहां हवाईयां उड़ रही थीं वहीं ईश्वर जानें क्या होगा आगे की तर्ज पर आपसी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
आपको बता दें कि यातायात निरीक्षण टीम के साथ अभद्रता और उन्हें जबरन बस में बैठाकर ले जाने के मामले में चालक-परिचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने पर परिवहन निगम ने बांदा के एआरएम गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। घटना के समय बस में बैठे विभाग के दो लिपिकों को भी चालक-परिचालक का सहयोग करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

हुआ यह था कि 21 नवंबर को प्रयागराज क्षेत्र के यातायात निरीक्षक अरविंद मिश्रा की टीम जांच कर रही थी। कर्वी-बांदा मार्ग पर बेड़ी पुलिया के पास जांच के दौरान बस में 16 में से 8 यात्री बिना टिकट मिले। इस पर चालक चंद्रभान और परिचालक मनीष ने यात्रियों को उकसा कर जांच टीम से मार्ग पत्र, ईटीएम मशीन एवं ईटीएम स्लिप छीन ली। यही नहीं, टीम में शामिल यातायात निरीक्षक व सहायक निरीक्षक नंदलाल पाल से अभद्रता की। उन्हें बस में बैठाकर चित्रकूट की तरफ लेकर चले गए।

अरविंद ने कर्वी कोतवाली में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई थी। लेकिन इस प्रकरण में एआरएम गौतम ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के दौरान बस में सवार बुकिंग क्लर्क अखिलेश कुमार तिवारी एवं कार्यालय सहायक सुनील कुमार बांदा को भी चालक-परिचालक का सहयोग करने पर निलंबित किया गया है। परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार नें चित्रकूट धाम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा को भी लापरवाही के आरोप में कड़ी चेतावनी दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
