बांदा। थाने आने वाले फरियादी के साथ किसी भी दशा में अभद्रता नहीं होनी चाहिए। फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनने के साथ उसकी समस्या का समाधान करें। यह निर्देश आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने जसपुरा थाने का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए जायजा लिया। थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

जसपुरा थाने के निरीक्षण दौरान आईजी के. सत्यनारायण ने थाना कार्यालय के अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, कोविड-19 डेस्क, सीसीटीएनएस शाखा व थाने में खड़े माल मुकदमाती वाहनों को चेक किया तथा उनके संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। आईजी ने वाहनों के जल्द से जल्द डिस्पोजल कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने की साफ-सफाई एवं महिला, पुरुष हवालात, महिला एवं पुरुष आवास/बैरक को चेक किया एवं अपने आसपास साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की समस्या को शालीनता पूर्वक सुनकर उसका जल्द से जल्द निस्तारण कराएं। इसके साथ आईजी के सत्यनारायण ने कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित है उनका निष्पक्षता के साथ निस्तारण करें। कोई निर्दोष फंसने न पाए, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। रात के समय में नियमित रूप से पेट्रोलिंग कराई जाए। कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने थाना परिसर में पौधरोपण करते हुए लोगों को पौधरोपण करते का संदेश दिया। आईजी ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
