– विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद के नए कप्तान अभिनंदन ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। एसपी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बिना दबाव और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी तरह का गुरेज नहीं किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपराधियों पर पैनी निगाह रखने के साथ ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की हिदायत भी एसपी ने मातहतों को दी।

एसपी अभिनंदन पुलिस अधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर रहे थे। उन्होंनें ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के साथ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अपराधियों पर पैनी निगाह रखें। बिना किसी दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करें। एसपी ने अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपनी प्राथमिकताएं बताई।

एसपी द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था, महिला संबंधी अपराध नियंत्रण, अपराधी एवं माफियाओं पर नकेल कसने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को सुनना एवं उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सभी को ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करने तथा पुलिस की जनता के बीच दृश्यता हो लोगों को सुरक्षा का भी एहसास हो आदि निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चैहान, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार, अतर्रा आनंद कुमार पांडेय के अलावा शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा, नरैनी सविता श्रीवास्तव, बबेरू विनोद कुमार, मटौंध थानाध्यक्ष रामजी सिंह, कोतवाली देहात शैलेंद्रचंद्र पांडेय, चिल्ला वीर प्रताप सिंह, पैलानी उमेश सिंह, जसपुरा सुनील सिंह, तिंदवारी प्रदीप यादव, बदौसा मो. अकरम, अतर्रा अरविंद सिंह गौर, फतेहगंज नंदराम प्रजापति, कालिंजर राजीव यादव, मर्का रामाश्रय, गिरवां अर्जुन सिंह, कमासिन रामाश्रय आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
