- विनोद मिश्रा
बांदा। “विधायक एक” और उसके पास काम करने के “क्षेत्र तीन”। खबर कुछ अटपटी लग रही होगी लेकिन यह “हकीकत का फ़साना” है।

जिले की भाजपा राजनीति में जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर यह अजब की स्थिति हैं। एक विधायक तीन -तीन विधान सभा क्षेत्रों की जनता की दिक्कतें बिना किसी भेद -भाव के अपने जनता दरबार में निपटाते हैं।

आप सोच रहें होंगे कि कौन हैं वह शख्सियत तो हम बता रहें हैं। वह हैं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी। जिनके जनता दरबार में उनकी अपनी बांदा विधानसभा के अलावा नरैनी विधान सभा, बबेरु विधान सभा के समस्या ग्रस्त फरियादी आते हैं।

और विधायक प्रकाश उनकी समस्या धैर्य से सुन तत्काल संबंधित अधिकारी को कठोर और नरम भाषा के संमिश्रण से फोन करते हैं कि फरीयादी को भेज रहा हूँ, पत्र भी दे रहा हूँ, जिसमें न्यायोचित कार्यवाई की जाये।

सदर विधायक प्रकाश का जनता दरबार जिला मुख्यालय में उनके कार्यालय के अलावा निज निवास खुरहंड में लगता हैं। यहां बांदा, बबेरु नरैनी के फरियादियों की भीड़ लगी रहती हैं। यह कोई अतिसियोक्ति वर्णन नहीं हैं बल्कि क्षेत्रों के दरोगा, सीओ, एसडीएम आदि अधिकारी सत्यता प्रमाणित कर सकते हैं जिनके यहां विधायक प्रकाश के फोन जन समस्याओं के निराकरण के लिये घनघनाते रहतें हैं।

विधायक के स्तर से जो पत्र जाते हैं उनका पंजीयन और फोटो कापी रिकार्ड भी उनके कार्यालय में रखा जाता हैं ताकि समस्या का निराकरण में विलंब होने पर “वक्त जरूरत” पर कार्य आये। “हवा -हवाई” नहीं “धरातलीय” काम को अंजाम देने का यह तरीका शायद ही प्रदेश में कोई “बिरला विधायक” अपनाता हो।

बांदा में चार विधान सभा है। एक विधान सभा तिंदवारी है। वहां से विधायक रामकेश निषाद है जो प्रदेश में जलशक्ति राज्य मंत्री है। इनकी सरल, सहृदय एंव सहज उपलब्धिता रहती है और वह अपनी विधान सभा के अलावा जो भी उनके पास पहुंचता है सबकी सुनते हैं और उनके मन की करते भी हैं। वास्तव में इसी दिलेरी जन भावना के चलते जिले भाजपा अत्यंत लोकप्रियता के पायदान की ओर अग्रसर है। सबका साथ -सबका विकास का यह जिला “प्रियतम नमूना” बन गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
