30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर “करारा तंज कसा” है। कहा की “चाचा और भतीजा दोनों मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देखते रहते हैं।और “गीत गुनगुनाते हैं क्यों भाई चाचा हां भतीजा” ? जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें हमसे अनौपचारिक भेंट में सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश एवं शिवपाल यादव के भाषणों पर त्वरित प्रतिक्रिया दे रहे थे।1

जल शक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर हल्ला बोल: चाचा भतीजा बन गये हैं मुंगेरी लाल !
Jal Shakti Minister Ramkesh’s attack on SP: Mungeri Lal has become uncle and nephew!

कहा की 2024 के लोक सभा चुनावी संदर्भ में इनके हसीन सपने हास्यास्पद हैं। इनके बेतुके बयानों और और भाषणों से हताशा झलकती है। दावा किया की भाजपा यूपी की सभी 80सीटें जीतेगी। सपा का जमीनी आधार खिसक रहा है। खुद “सोकर जागे तो अब कार्यकर्ताओं को जगाने” निकले हैं। राज्य मंत्री निषाद नें कहा की सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भी कार्य “कर्ताओं में निराशा और आक्रोष” की खबरें आ रहीं हैं। कार्यकर्ता अपना “दुखड़ा चाचा -भतीजा को नहीं सुना” सके। कहा कि सपा अल्पसंख्यकों को भ्रमित करने का प्रयास करती है।

अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल को यह नहीं पता की “यादव जितने जातिवादी हैं, उतने ही राष्ट्रवादी भी हैं”। यादव और अल्पसंख्यक वोटरों को अखिलेश यादव अपनी कठपुतली और वोट बैंक समझते हैं। कहा की “2014 में यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा कभी नहीं” मिलता। प्रदेश में 2017 से पहले सिर्फ दंगे होते थे। हमारी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। सपा का नारा था, खाली प्लॉट हमारा, हमने सभी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: वेदव्यास की जन्म स्थली के भाजपा सरकार करेंगी पूर्ण विकास

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘लोकार्पण बहार’ कार्यक्रम बना ‘चर्चा’: शहर की ‘बदल’ रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

एसपी पलाश का ‘मास्टरस्ट्रोक’ से भूचाल: एक ‘आदेश’ में बदले 9 इंस्पेक्टर-दारोगा

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बसपा का दावा: सुशासन की देवी है हमारी ‘माया’!

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़