22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

15 पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || राजेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस बांदा ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी ने भव्य आयोजन कर न केवल तिरंगे को सलामी दी, बल्कि शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया। यह आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ।

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

सुबह राजेश दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, पुष्पवर्षा की गई और उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। इस मौके पर भावुक होते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा ‘भारत की स्वतंत्रता हेतु कांग्रेस ने जो परिश्रम और बलिदान किया, आज उसी का परिणाम है कि हम आज़ाद भारत में सांस’ ले पा रहे हैं।

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

शहीदों का त्याग इस देश के हृदय में सदा अमर रहेगा। आज जब सांप्रदायिक ताक़तें देश को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, तब हम सबको एकजुट रहकर ‘अनेकता में एकता’ के नारे को आगे बढ़ाना है।” कांग्रेसजनों ने भी संकल्प लिया कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में वे हमेशा अग्रणी रहेंगे।

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

कांग्रेस पार्टी ने इस आयोजन को शहीदों की विरासत को समर्पित किया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सत्यप्रकाश द्विवेदी, डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, शशि प्रभा गुप्ता, आदित्य सिंह, अब्दुल रज्जाक को सम्मानित किया। इसके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, जगतनारायण शास्त्री, कार्यालय सचिव शिवबली सिंह, स्वामी प्रसाद निषाद, रामपाल अवस्थी, नाथूराम सेन को भी सम्मानित कर तिरंगे के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh

Banda : विभागों का निकम्मापन, 63 करोड़ नहीं हुआ खर्च,बजट वापस ! …

बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

बुंदेली अमृत के सेवन से शरीर पुष्ट एंव निरोगी बनें : डाक्टर मोहन मिश्रा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़