![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। 15 अगस्त की सुबह जब सूरज ने अपनी पहली किरण बिखेरी, जिले का आसमान तिरंगे के रंगों से सज चुका था। शहर से लेकर गांव तक हर कोने में आज़ादी के अमृत पर्व का उत्साह और गर्व महसूस किया जा रहा था। कलक्ट्रेट परिसर में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण कर उत्सव की शुरुआत की, तो पूरा वातावरण वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के तुरंत बाद स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने कहा “यह तिरंगा उन वीरों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ाद व सम्मानित जीवन दिया।

उनका योगदान अमर है, और इसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखा जाएगा। जिलाधिकारी जे. रीभा ने अपने संबोधन में कहा “आज़ादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिली है। अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों के प्रति हमारी कृतज्ञता असीम है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहना चाहिए।”

कार्यक्रम के बाद जलशक्ति राज्यमंत्री और डीएम ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के अमर क्षणों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। कमिश्नरी में आयुक्त अजीत कुमार, विकास भवन में सीडीओ, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।

नगर पालिका में अध्यक्ष मालती गुप्ता ने ध्वज फहराकर मिष्ठान वितरण किया। सरकारी दफ्तरों, विद्यालयों, बाजारों और सामाजिक संस्थाओं में भी तिरंगा लहराने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और कविताओं का आयोजन हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)






![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
