- विनोद मिश्रा
बांदा। दुनिया से “अलविदा होमगार्ड के घर की पारिवारिक गाड़ी आर्थिक मदद” से अब चल डगरेगी। होमगार्ड की पत्नी “कुसमा के मन में अब इसी आशा का कुसुम खिल” गया हैं। उसे “डीएम दुर्गा शक्ति में 30 लाख रुपये का चेक” दिया।

मामला समझाता हूँ। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ग्राम लामा निवासी होमगार्ड राम प्रताप की 18 फरवरी, 24 को ड्यूटी से जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उसकी पत्नी कुसमा को शुक्रवार कलेक्ट्रेट में 30 लाख रूपये की धनराशि का चेक एचडीएफसी बैंक के सहयोग से डीएम दुर्गा शक्ति नें भेंट किया।

इसके साथ ही 5 लाख रूपये की धनराशि होमगार्ड विभाग द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में उनकी पत्नी के बैंक खाते में भेजी गयी। डीएम ने मृतक होमगार्ड की पत्नी कुसमा का कुशलक्षेम भी जाना। आवश्यक सहयोग भी दिये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार यादव,एचडीएफसी से यूनिट हेड संतोष प्रजापति सहित मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड राजेन्द्र सिंह, जिला कमाण्डेन्ट होमागार्ड दिलीप कुमार सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
